web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        बिलासपुर में हनी-ट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को फंसाया, महिला मित्र से संबंध बनवाए और वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Mar 10, 2026, 5:11 PM
        बिलासपुर में हनी-ट्रैप: बर्थडे पार्टी के बहाने युवक को फंसाया, महिला मित्र से संबंध बनवाए और वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख
        Share :

        बिलासपुर में एक युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने फंसाया गया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसे फंसाने के लिए पूरी योजना तैयार की गई थी.

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक को बर्थडे पार्टी के बहाने फंसाने का मामला सामने आया है. आरोपी महिला ने युवक को अपने बेटे के बर्थडे पार्टी में बुलाया और वहां उसकी परिचित की एक अन्य महिला को कमरे में भेजकर दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया.

        अब महिला वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजकर युवक को ब्लैकमेल कर रही है और 1 लाख रुपये की मांग कर रही है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित युवक ने बताया कि उसे फंसाने के लिए पूरी योजना तैयार की गई थी.

        पुलिस के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के केवतरा आवासपारा में रहने वाले नोहर कुमार सूर्यवंशी (33) ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पहचान एक महिला से है, जो पास के गांव में रहती है. 1 फरवरी को महिला के बेटे का बर्थडे था और उसने युवक को घर बुलाया था.

        युवक का कहना है कि महिला को पहले से उसकी दोस्ती और अंतरंग संबंध की जानकारी थी. कमरे में युवक ने अपनी महिला मित्र के साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि उसी दौरान महिला ने दोनों का वीडियो बना लिया.

        स्क्रीनशॉट भेजकर मांगे 1 लाख युवक का आरोप है कि कुछ दिन बाद महिला ने उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो का स्क्रीनशॉट भेजा और 1 लाख रुपये की मांग की. रकम नहीं देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी.

        पुलिस जांच में पता चला है कि महिला मित्र की भूमिका पर भी संदेह है और आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ मौजूद महिला की भी इस साजिश में भूमिका हो सकती है. पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

        इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि युवक के साथ संबंध बनाने वाली महिला की ब्लैकमेलिंग में क्या भूमिका है. पुलिस ने आश्वस्त किया है कि मामले की गहराई से जांच की जाएगी और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी.

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle