web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        मोबाइल देखने से मना किया तो नवमीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर दी जान, पिता-बहन देखते रह गए

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 4, 2025, 2:54 PM
        मोबाइल देखने से मना किया तो नवमीं की छात्रा ने अरपा नदी में कूदकर दी जान, पिता-बहन देखते रह गए
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर में देर रात मोबाइल देखने को लेकर हुए मामूली विवाद ने ली मासूम की जान — छात्रा ने घर से भागकर अरपा नदी में छलांग लगा दी।

        बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। नवमीं कक्षा की छात्रा ने केवल इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि बहन ने उसे देर रात मोबाइल देखने से मना किया था। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

        जानकारी के अनुसार, राजकिशोर नगर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के पीछे रहने वाले अरुण कठौते की 14 वर्षीय बेटी अदिति कठौते देर रात लगभग 1:30 बजे तक मोबाइल चला रही थी। तभी उसकी बड़ी बहन चेतना कठौते ने उसे टोका कि देर रात तक मोबाइल मत देखो और सो जाओ।

        इस बात पर अदिति नाराज़ हो गई और बिना कुछ कहे घर से निकल गई। थोड़ी देर बाद वह अरपा नदी के छठघाट पहुंची और वहां से सीधे नदी में कूद गई।

        जब तक उसके पिता और बहन पीछे-पीछे पहुंचते, तब तक अदिति पानी में डूब चुकी थी। दोनों ने चीखते हुए लोगों से मदद मांगी। दो स्थानीय युवक उसे बचाने नदी में उतरे, लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण वे अंदर तक नहीं जा सके।

        सूचना मिलने पर सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और एएसआई देवेंद्र तिवारी रात में ही मौके पर पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो सका।

        मंगलवार सुबह SDRF और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अदिति का शव नदी से बरामद किया गया।
        पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

        इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। लोग सोशल मीडिया पर अपील कर रहे हैं कि माता-पिता और बच्चे आपस में संवाद बनाए रखें, ताकि ऐसी त्रासदियां टाली जा सकें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        मौसम समाचारपुनर्विवाहAnalysisInformationsasasMiddle East CrisisGlobal TensionWar Updateविश्व समाचार
        nextArticle