web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        Bilaspur: 70 साल के बुजुर्ग ने 40 साल की प्रेमिका से की शादी, मूंछों पर दिया ताव

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 10, 2025, 2:30 PM
        Bilaspur: 70 साल के बुजुर्ग ने 40 साल की प्रेमिका से की शादी, मूंछों पर दिया ताव
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अनोखी शादी की चर्चा — 70 वर्षीय बुजुर्ग ने मोहल्ले के शिव मंदिर में 40 साल की प्रेमिका से लिए सात फेरे, देखने उमड़ी भीड़।

        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक अनोखी शादी का मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर का ध्यान खींच लिया।
        70 वर्षीय बुजुर्ग दादूराम ने 40 वर्षीय महिला के साथ धूमधाम से शादी रचाई है। दोनों ने मोहल्ले के लोगों की मौजूदगी में शिव मंदिर में सात फेरे लेकर एक-दूजे के होने का वचन दिया।


        चिंगराजपारा में रचाई गई शादी

        यह पूरा मामला सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि दादूराम और महिला के बीच पिछले कुछ समय से प्यार का रिश्ता था। धीरे-धीरे जब यह रिश्ता गहराया, तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया।


        मूंछों पर दिया ताव, बढ़ा आत्मविश्वास

        जब 70 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाई, तो उन्होंने मूंछों पर ताव देकर अपने आत्मविश्वास का परिचय दिया।
        पूरे इलाके में गाजे-बाजे और नाच-गाने के बीच शादी का माहौल देखने को मिला। मोहल्ले के लोग भी इस अनूठे विवाह के साक्षी बने और नवदंपति को आशीर्वाद दिया।


        ‘प्यार की कोई उम्र नहीं’ का बना उदाहरण

        यह शादी इस बात का प्रमाण बन गई कि प्यार और शादी की कोई उम्र नहीं होती।
        70 वर्ष की उम्र में दादूराम ने यह साबित किया कि सच्चे मन से किया गया प्रेम किसी बंधन या उम्र का मोहताज नहीं होता।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle