युवक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने पर लिखा सुसाइड नोट

उस्लापुर रेलवे ट्रैक पर मिला शव, सिर और धड़ अलग-अलग, सुसाइड नोट में रेप केस में फंसाने का लगाया आरोप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 29 वर्षीय युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा खाने के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। शव उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला, जो दो टुकड़ों में बंटा हुआ था।
मृतक की पहचान गौरव सवन्नी (निवासी अग्रसेन चौक, साकेत अपार्टमेंट) के रूप में हुई है। गौरव 5 दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। उसके पास से मिला सुसाइड नोट इस पूरे मामले की ओर इशारा करता है।
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
सुसाइड नोट में गौरव ने लिखा – “जिस लड़की से मैंने प्यार किया, उसी ने मुझे रेप केस में फंसा दिया।” गौरव के पिता ने बताया कि बेटा नोएडा में काम करता था, वहीं एक युवती से उसका प्रेम-प्रसंग शुरू हुआ था। लेकिन बाद में युवती ने उस पर रेप का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया और गौरव को जेल जाना पड़ा।
करीब 15 दिन पहले ही गौरव जमानत पर बाहर आया था, लेकिन वह गहरे अवसाद में था। घरवाले लगातार समझा रहे थे, मगर धोखे और जेल जाने की बात उसे तोड़ चुकी थी।
कैसे मिली लाश
शनिवार देर रात गौरव काले कपड़ों में घर से निकला और वापस नहीं लौटा। परिवारजन ने जब सुसाइड नोट देखा, तो तुरंत रिश्तेदारों व पुलिस को सूचना दी। रात करीब 12 बजे पुलिस को उसलापुर रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला, जो सिर और धड़ से अलग था।
सिविल लाइन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
