web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        टीकाकरण के बाद ढाई महीने की मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा – जांच की मांग तेज

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 10, 2025, 6:22 PM
        टीकाकरण के बाद ढाई महीने की मासूम की मौत, परिजनों का हंगामा – जांच की मांग तेज
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर। जिले के मंगला धुरी पारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। ढाई महीने की मासूम बच्ची स्वर्णिका मरावी की टीकाकरण के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को एक साथ चार टीके लगाए गए, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई।

        घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। नाराज परिजन और मोहल्लेवासी ट्रैक्टर में बैठकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

        परिजनों ने प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि बच्ची को टीका लगने के बाद उसकी हालत खराब हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता नहीं दिखाई। मोहल्ले के पार्षद ने भी मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

        स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

        यह घटना शहर में टीकाकरण की सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को और सतर्क रहना चाहिए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle