web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        बिलासपुर बना डिजिटल इंडिया का अग्रदूत: नगर निगम लाएगा स्मार्ट चैटबॉट, घर बैठे मिलेंगी सारी सेवाएं

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 18, 2025, 5:13 PM
        बिलासपुर बना डिजिटल इंडिया का अग्रदूत: नगर निगम लाएगा स्मार्ट चैटबॉट, घर बैठे मिलेंगी सारी सेवाएं
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर नगर निगम की अभिनव पहल — वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट से टैक्स भुगतान, प्रमाण पत्र और शिकायत निपटारा होगा आसान; साथ ही शुरू हुआ स्वच्छ वार्ड चैलेंज

        बिलासपुर।
        छत्तीसगढ़ का बिलासपुर नगर निगम अब डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। यह राज्य का पहला नगर निगम होगा, जो नागरिकों को वॉट्सऐप आधारित स्मार्ट चैटबॉट सेवा प्रदान करेगा।

        इस सेवा के माध्यम से लोग अब प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी व भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, शिकायत पंजीकरण जैसी सेवाओं का लाभ घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में ले सकेंगे।

         कैसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट

        निगम एक विशेष वॉट्सऐप नंबर 91 88157 82574 जारी करेगा। इस नंबर को मोबाइल में सेव कर नागरिक केवल "हाय" या "नमस्ते" लिखकर मैसेज भेजेंगे। इसके जवाब में एक ऑटोमेटेड मेन्यू रिप्लाई आएगा, जिसमें विभिन्न सेवाओं की सूची होगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
        यह चैटबॉट एआई और मेटा की तकनीक पर आधारित होगा। निगम इसे अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।


         बिलासपुर में स्वच्छ वार्ड चैलेंज भी शुरू

        नगर निगम बिलासपुर द्वारा शहर को स्वच्छ रखने और देश में शीर्ष स्थान दिलाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।
        केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने स्वच्छ वार्ड चैलेंज प्रतियोगिता की घोषणा की है।

        • इस चैलेंज के तहत हर माह सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा।

        • जो वार्ड स्वच्छता के पैमाने पर सबसे बेहतर प्रदर्शन करेगा, उसे विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये का अतिरिक्त पुरस्कार दिया जाएगा।

        • इसके साथ ही इस बार स्वच्छ दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें सर्वश्रेष्ठ पंडालों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle