विधायक के जन्मदिन कार्यक्रम में पॉकेटमारों का धावा, भीड़ में उड़ाए हजारों रुपये

तखतपुर में केक काटने के दौरान सक्रिय हुए चोर, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आधी रकम बरामद की
बिलासपुर। जिले के तखतपुर में क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह के जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान पॉकेटमारों ने खूब सक्रियता दिखाई। मंडी चौक में केक काटने का आयोजन किया गया था, जहां जुटी भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने कई लोगों की जेब से नगदी पार कर दी।
पीड़ित राजेंद्र मेरेश के जेब से ₹2,000 और नगर के एक डॉक्टर की जेब से ₹30,000 सहित अन्य लोगों के पैसे चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों — प्रकाश सांवरा पिता मंगल सांवरा और हीरू सांवरा पिता भूरू सांवरा, निवासी पंडरिया (जिला कवर्धा) — को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से आधी रकम बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
