CG NEWS: नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी राजू मरकाम गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गाँव के ही युवक राजू मरकाम ने दुष्कर्म किया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता स्कूल से लौटने के बाद देर शाम शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे अकेला पाकर हवस का शिकार बनाया और फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई। परिजनों ने तत्काल मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान राजू मरकाम ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
