web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे में दो सड़कों पर 20 गोवंश कुचले गए, 10 से ज्यादा घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 18, 2025, 1:47 PM
        बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 24 घंटे में दो सड़कों पर 20 गोवंश कुचले गए, 10 से ज्यादा घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार वाहनों ने एक बार फिर सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को निशाना बना दिया। पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग हादसों में करीब 20 गोवंशों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों ही मामलों में वाहन चालक मौके से भाग निकले, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

        पहली घटना कोनी थाना क्षेत्र के बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर गतौरी गांव के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे बैठे गोवंशों के झुंड को रौंद दिया। इस हादसे में 8 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया।

        वहीं दूसरी बड़ी घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के पास मस्तूरी-अकलतरा नेशनल हाईवे पर सामने आई। यहां नशे की हालत में एक ट्रेलर चालक ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचल डाला, जिससे 12 की मौके पर मौत हो गई। कई घायल गोवंश ट्रेलर के नीचे फंसकर घसीटते चले गए। स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

        लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से गौरक्षकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle