web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बिलासपुर

        बिलासपुर में 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में जलभराव से हाहाकार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 5, 2025, 4:47 PM
        बिलासपुर में 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, 24 घंटे में 4 इंच से ज्यादा बारिश, कई इलाकों में जलभराव से हाहाकार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने कहर बरपा दिया है। बिलासपुर में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई झमाझम बारिश ने पिछले 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 4.09 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि तहसील में बारिश का आंकड़ा 5 इंच से अधिक पहुंच चुका है।

        लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव (Waterlogging in Bilaspur) हो गया। सरकंडा, जोरापारा, बंधवापारा, इमलीभाठा, कपिल नगर, बिरकोना और विद्यानगर कॉलोनी तालाब में तब्दील हो गए। यहां के 100 से ज्यादा घरों में पानी घुस गया।

        स्थिति इतनी गंभीर रही कि कलेक्टर बंगला, पुराना बस स्टैंड और गोल बाजार तक ढाई फीट पानी में डूब गए। लोगों के घरों में पानी घुसने से सामान और राशन बर्बाद हो गया।

        नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि बिरकोना खार से निकले पानी के कारण जलभराव हुआ है। सरकंडा, जोरापारा और बंधवापारा क्षेत्र के 50 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। फिलहाल नगर निगम और राजस्व विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle