web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बस्तर में फिर बरपा नक्सली आतंक: भाजपा नेता की हत्या के बाद छोड़ा धमकी भरा पर्चा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 14, 2025, 12:27 PM
        बस्तर में फिर बरपा नक्सली आतंक: भाजपा नेता की हत्या के बाद छोड़ा धमकी भरा पर्चा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता पूनेम सत्यम की बेरहमी से हत्या कर दी। शव के पास पर्चा फेंक कर नक्सलियों ने भाजपा और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

        बीजापुर।
        छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में एक बार फिर नक्सली आतंक का तांडव देखने को मिला है। बीजापुर जिले के भाजपा नेता पूनेम सत्यम की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए शव के पास धमकी भरा पर्चा फेंका है, जिसमें भाजपा और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

        मिली जानकारी के अनुसार, मद्देड़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पर्चे में लिखा गया कि भाजपा और आरएसएस की सरकार माओवादी संगठन को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इसके लिए गांव-गांव में भाजपा संगठन और मुखबिर तंत्र को मजबूत किया जा रहा है।

        मुखबिरी का लगाया आरोप

        नक्सलियों ने पर्चे में दावा किया है कि पूनेम सत्यम 2016 से भाजपा संगठन के सक्रिय सदस्य थे और पुलिस को लगातार उनकी गतिविधियों की जानकारी दे रहे थे। संगठन ने कई बार उन्हें चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया।

        पर्चे में आगे लिखा गया कि जुलाई 2024 में सत्यम की मुखबिरी के कारण हमारे कई कार्यकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। इसी के चलते उन्हें 15 अक्टूबर 2025 को मौत की सजा दी गई।

        भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार

        नक्सलियों ने अपने पर्चे में लिखा कि “सत्यम की मौत का जिम्मेदार हमारी कमेटी नहीं, बल्कि ब्राह्मणीय हिन्दुत्ववादी फासीवादी भाजपा विष्णुदेव साय सरकार है।”

        गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

        राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा, “मुखबिरी के शक में भाजपा नेता की हत्या की गई है। बस्तर की जनता अब स्पष्ट संदेश दे रही है कि नक्सलवाद का अंत होना चाहिए। हमारी सुरक्षा टीमें लगातार मोर्चे पर हैं और जो भी मुख्यधारा में आना चाहता है, उसका स्वागत किया जाएगा।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        बंगाल राजनीतिस्थानीय चुनावBhilai NewsKorba Newsअज्ञात शवTrending NewsInvestigationविधानसभा सत्रविकास योजना
        nextArticle