बीजापुर में बड़ी सफलता: जवानों ने बरामद किए 51 जिंदा BGL, 5 IED और भारी विस्फोटक सामग्री

सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश नाकाम, बीजापुर के कररेगुट्टा क्षेत्र में माओवादियों का विस्फोटक जखीरा बरामद।
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जवानों ने माओवादियों द्वारा छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, ताड़पाला बेस कैम्प से कोबरा 206, केरिपु 229, 153 और 196 की संयुक्त टीम ने कररेगुट्टा क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जंगलों में छिपाकर रखी गई सामग्रियों का बड़ा जखीरा मिला।
बरामद वस्तुओं में 51 नग जिंदा BGL (Barrel Grenade Launcher), 100 बंडल HT एल्युमिनियम तार, 50 नग स्टील पाइप, 20 नग लोहे की शीट, 40 नग लोहे की प्लेट और बड़ी मात्रा में बिजली के तार शामिल हैं।
सुरक्षा बलों ने बताया कि माओवादी इन विस्फोटकों का इस्तेमाल जवानों को निशाना बनाने की साजिश में करने वाले थे।
अभियान के दौरान जवानों ने 5 नग प्रेशर IED भी बरामद किए, जिन्हें बीडीएस टीम की मदद से सुरक्षित रूप से नष्ट किया गया।
सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश विफल हो गई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
