web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        हिड़मा के खात्मे के बाद भूपति का बयान : ‘हथियार छोड़ो, संविधान अपनाओ’, नक्सलियों से खुली अपील

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 19, 2025, 4:33 PM
        हिड़मा के खात्मे के बाद भूपति का बयान : ‘हथियार छोड़ो, संविधान अपनाओ’, नक्सलियों से खुली अपील
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मारेडुमिली एनकाउंटर में 7 नक्सली ढेर; अब समर्पित लीडर भूपति ने कहा— 'लड़ाई का समय खत्म, मुख्यधारा में लौटो'


        by - Thaneshwar sahu

        बीजापुर। कुख्यात नक्सली कमांडर हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच पूर्व समर्पित नक्सली लीडर भूपति का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पुराने साथियों से अपील कर रहा है कि अब हथियार छोड़कर संविधान के रास्ते पर लौटें।

        भूपति ने कहा कि हिडमा सहित top leadership के मारे जाने से संगठन की स्थिति गंभीर हो गई है। “हमने डेढ़ महीने पहले ही हथियार छोड़ दिए, क्योंकि हालात अब लड़ाई के अनुकूल नहीं हैं। देश बदल चुका है, और हथियार उठाने से केवल नुकसान होता है,” उसने कहा।

        भूपति ने कहा कि नक्सली मुद्दों के समाधान के लिए अब हथियार नहीं, बल्कि संविधान ही एकमात्र रास्ता है।


        भूपति की अपील— “हथियार छोड़ो, जनता के बीच आओ”

        भूपति ने कहा:

        • “हथियारों के कारण हमने बहुत कुछ खो दिया।”

        • “समय बदल गया है, संघर्ष अब संभव नहीं।”

        • “सभी नक्सली गंभीरता से सोचें और मुख्यधारा में लौट आएं।”

        • “जनता के मुद्दे संविधान के हिसाब से उठाए जा सकते हैं।”

        उसने दोहराया कि हिंसा का दौर खत्म हो चुका है और अब समाज में मिलकर आगे बढ़ने का समय है।


        मारेडुमिली में फिर मुठभेड़ — सात नक्सली ढेर

        हिड़मा की मौत के 24 घंटों के भीतर ही मारेडुमिली जंगलों में एक और मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया, जिनमें top leadership शामिल है।

        मारे गए प्रमुख नक्सल नेता:

        • थिप्पीरी तिरुपति उर्फ देवजी — महासचिव (CCM)

        • अज़ाद — अल्लूरी-भद्राद्री मंडल सचिव

        • मेटूरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर — SZCM

        • 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद

        • 2 AK-47 समेत 8 हथियार जब्त

        मुठभेड़ सुबह 6:30 से 7 बजे तक चली। यह वही इलाका है जहां मंगलवार को हिडमा ढेर हुआ था।


        बीजापुर–तेलंगाना ऑपरेशन: 50 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

        तेलंगाना पुलिस ने एक बड़े अभियान में:

        • 3 SZCM

        • 5 DVCM

        • 19 ACM/PPCM

        • 23 पार्टी सदस्य

        मिलाकर 50 हार्डकोर नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र में सक्रिय थे, जो हिडमा का गढ़ माना जाता था।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle