नक्सल नेता सोनू उर्फ भूपति ने 61 साथियों संग किया आत्मसमर्पण, फडणवीस के सामने रखे 56 हथियार

बीजापुर के कुख्यात नक्सल कमांडर सोनू उर्फ भूपति ने गढ़चिरौली में 61 साथियों के साथ सरेंडर किया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में हुआ यह ऐतिहासिक आत्मसमर्पण।
Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कुख्यात नक्सल कमांडर सोनू उर्फ भूपति ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में अपने 61 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया।
इस मौके पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से गढ़चिरौली के शहीद पांडू आलम सभा गृह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जहां मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं मौजूद रहेंगे। इस दौरान नक्सल नेता सोनू और उसके साथी 56 आधुनिक हथियार अधिकारियों के हवाले करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, यह आत्मसमर्पण कार्यक्रम लंबे समय से योजना के तहत तैयार किया गया था। महाराष्ट्र सरकार ने सभी समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत सहायता और सुरक्षा देने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि, नक्सल नेता भूपति ने कुछ समय पहले संघर्ष विराम की घोषणा करते हुए एक प्रेस नोट जारी किया था, जिसके बाद नक्सल संगठन में भारी दरार आ गई थी। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए PLGA दस्ते को उसके हथियार जब्त करने के निर्देश भी दिए थे।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि भूपति का सरेंडर नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है। बताया जा रहा है कि भूपति लंबे समय से दक्षिण बस्तर में सक्रिय था और कई नक्सल हमलों का मास्टरमाइंड रह चुका है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
