web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बीजापुर में फिर नक्सली हमला: कोबरा जवान IED ब्लास्ट में घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 3:17 PM
        बीजापुर में फिर नक्सली हमला: कोबरा जवान IED ब्लास्ट में घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बीजापुर में नक्सलियों ने की कायराना हरकत — कोबरा 206 बटालियन का जवान दीपक दूले घायल, वहीं तीन दशक पुराने माओवादी लीडर्स ने हथियार डाले।

        बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों की एक और कायराना हरकत सामने आई है। शनिवार सुबह कोबरा बटालियन 206 की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान ताडापल्ला के नए FOB कैंप के पास नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया।
        इस विस्फोट में हेड कांस्टेबल (जीडी) दीपक दूले घायल हो गए हैं। जवान को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाकर प्राथमिक चिकित्सा दी गई।

        पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है। सुरक्षाबल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।

        इधर, बीजापुर में ही नक्सलियों के शीर्ष स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिली है। डीकेएसजेडसी (DKSZC) समेत माओवादी संगठन की राज्य समिति के तीन वरिष्ठ सदस्यों — कुंकती वैंकट्या (उर्फ रमेश), मोमिलिडला वेंकटराज (उर्फ राजू) और तोडेम गंगा सोनू (उर्फ सोनी) — ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

        जानकारी के मुताबिक, ये तीनों लंबे समय से नक्सल संगठन में सक्रिय थे। कुंकती वैंकट्या 36 वर्षों से दक्षिण बस्तर डिवीजन का वरिष्ठ माओवादी नेता रहा, वहीं वेंकटराज और गंगा सोनू ने भी तीन दशकों तक माओवादी संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावKorba Newsअज्ञात शवCISF ActionWedding TrendSocial Media ViralUP NewsHaryana NewsTrending Newsटीचरक्राइमभारत माला परियोजना
        nextArticle