गंगालूर क्षेत्र में जवानों ने नक्सलियों को घेरा, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ जारी है। गंगालूर इलाके में शुक्रवार को हुए मुठभेड़ में दो नक्सली मार गिराए गए थे, वहीं शनिवार को एक और नक्सली ढेर होने की सूचना मिली।
सुरक्षा बलों ने दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ स्थल से INSAS और SLR राइफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद हुई हैं।
नक्सल स्मारक ध्वस्त:
13 सितंबर को कांकेर जिले में बीएसएफ के जवानों ने 14 फीट ऊंचे नक्सल स्मारक को ध्वस्त किया। यह स्मारक बीते साल पुलिस के हाथों मारे गए नक्सली नेता नागेश को समर्पित था।
बीते महीने भी बीजापुर के गंगालूर इलाके में मुठभेड़ में चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। इलाके में DRG और STF के जवानों के साथ रुक-रूककर फायरिंग जारी रही।
सुरक्षा बलों की सतर्कता और सक्रिय ऑपरेशन के कारण नक्सलियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
