web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बस्तर (जगदलपुर)

        जगदलपुर में विवाहिता ने लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट – “पापा, मैं अब थक गई हूं…” फिर छत से कूदकर दी जान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 28, 2025, 5:38 PM
        जगदलपुर में विवाहिता ने लिखा दर्दभरा सुसाइड नोट – “पापा, मैं अब थक गई हूं…” फिर छत से कूदकर दी जान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की, CCTV फुटेज को बताया मुख्य सबूत, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार।

        जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के करपावंड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली।
        महिला ने मरने से पहले अपने पिता को भावनात्मक सुसाइड नोट लिखा और घर की छत से कूदकर जान दे दी।
        पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है और महिला के पति सतेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।


        सुसाइड नोट में लिखा – "पापा, अब मैं बहुत दूर जा रही हूं"

        मृतका ने पत्र में लिखा —

        “आदरणीय पापा, मैं बहुत परेशान हूं, मुझे मेरे ससुराल वाले घसीटकर मारते हैं। दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं, आप लोगों को भी गालियां देते हैं। आज मेरा चीरहरण किया गया। सुबह 7:35 बजे का CCTV फुटेज देखना, जिसमें सबूत है। पापा मैं तंग आ गई हूं, अब बहुत दूर जा रही हूं।”


        महिला की आपबीती – इलाज भी नहीं करवाया, हर बात पर मारते थे

        सुसाइड नोट में महिला ने आगे लिखा कि,

        “मेरी तबीयत खराब रहती है, सिरदर्द और कमर दर्द हमेशा रहता है, लेकिन पति कभी डॉक्टर के पास नहीं ले जाता। उल्टा मारपीट करता है। ससुराल वाले कहते हैं — तेरे पिता ने तुझे कुछ नहीं दिया।”

        महिला ने अपने पिता को CCTV फुटेज को सबसे बड़ा सबूत बताते हुए कहा कि, “अब मैं सहन नहीं कर सकती, मैं थक चुकी हूं।”


        ASP महेश्वर नाग ने दी जानकारी

        इस पूरे मामले पर ASP महेश्वर नाग ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
        उन्होंने कहा — “सभी गवाहों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 108, 115(2), 296, 351(2) समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।”


        पुलिस जांच में CCTV बना अहम सबूत

        जांच अधिकारियों के अनुसार, महिला द्वारा बताए गए सुबह 7:35 बजे के CCTV फुटेज की जांच की जा रही है, जिसमें ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ना का प्रमाण मिलने की संभावना है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावBastar NewsCAF RecruitmentSimga NewsBalodabazar NewsCCTV IncidentCar Vandalismधमतरी क्राइम
        nextArticle