web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बस्तर (जगदलपुर)

        बस्तर और सरगुजा के सुदूर गांवों में बस सेवा का ऐतिहासिक आगाज़, अमित शाह ने किया शुभारंभ

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 8:54 PM
        बस्तर और सरगुजा के सुदूर गांवों में बस सेवा का ऐतिहासिक आगाज़, अमित शाह ने किया शुभारंभ
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से 11 जिलों के 250 गांव पहली बार जुड़ेंगे, विकास की मुख्यधारा में ग्रामीण शामिल

        रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ किया। योजना के पहले चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के 11 जिलों के 250 गांवों तक बस सेवा पहुँचाई जाएगी।

        केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह पहल ग्रामीणों को शासकीय कार्यालय, स्कूल और अस्पताल तक सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित करेगी और क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार जनसुविधाओं को बढ़ाने के लिए तेजी से काम कर रही है।

        योजना के तहत 34 मार्गों पर बस संचालन प्रारंभ होगा। ग्रामीणों को सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। वायबिलिटी गैप फंडिंग के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों में बस सेवा की दीर्घकालिक सफलता सुनिश्चित की जाएगी। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक समानता को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावआरंग हाईवा दुर्घटनाPresident VisitChhattisgarh NewsJagdalpur Newsरायपुर क्राइम न्यूजदुकान चोरीपुलिस जांच
        nextArticle