web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बस्तर (जगदलपुर)

        भारी बारिश में बस्तर पहुँचे अमित शाह: मुरिया दरबार में किया बड़ा ऐलान, बोले- 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 4, 2025, 5:32 PM
        भारी बारिश में बस्तर पहुँचे अमित शाह: मुरिया दरबार में किया बड़ा ऐलान, बोले- 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा कर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बोले- 2031 तक हर गांव बनेगा सर्वसुविधायुक्त

        जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) शनिवार को भारी बारिश के बीच छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे सिरहसार भवन पहुँचे और वहां मुरिया दरबार में शामिल हुए। शाह ने यहां मांझी चालाकी मेम्बरों से भी मुलाकात की।

        मुरिया दरबार में संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 2031 तक बस्तर का हर गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिजली, पानी, सड़क और संचार सुविधा से लैस होगा। हर घर तक बैंक खाता और मुफ्त राशन भी पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि बस्तर का हर गांव सर्वसुविधायुक्त बने।

        नक्सलवाद पर सख्त संदेश

        गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सल मुक्त गांव को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे। बस्तर में नक्सल हिंसा अब समाप्ति के कगार पर है। उन्होंने दोहराया कि 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा हर हाल में किया जाएगा।

        शाह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि हिंसा से किसी का भला नहीं होता। नए युवा और युवतियां नक्सलियों से न जुड़ें, बल्कि मुख्यधारा में शामिल होकर विकास का हिस्सा बनें।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle