web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • बस्तर (जगदलपुर)

        बस्तर के आदित्य और वंशदीप का नेशनल लॉन टेनिस स्पर्धा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 30, 2025, 2:12 PM
        बस्तर के आदित्य और वंशदीप का नेशनल लॉन टेनिस स्पर्धा में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        दुर्ग में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, टेनिस एसोसिएशन और कोच ने दी बधाई

        जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर की खेल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रही हैं। हाल ही में दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में बस्तर के दो उभरते खिलाड़ियों का चयन नेशनल लॉन टेनिस स्पर्धा के लिए हुआ है।

        स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 9वीं के छात्र आदित्य विश्वकर्मा (15 वर्ष) और स्वामी आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 6वीं के छात्र वंशदीप सिंह (12 वर्ष) का चयन क्रमशः अंडर-17 और अंडर-12 वर्ग में हुआ है।

        शानदार प्रदर्शन

        आदित्य ने अंडर-17 में लगातार तीन जीत दर्ज कीं और फाइनल में पहुंचे, जहां उन्होंने द्वितीय स्थान हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह मिली। वहीं, वंशदीप ने भी तीन जीत और एक हार के साथ राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह पक्की की।

        कोच का बयान

        कोच कुणाल चालीसगांवकर ने कहा कि इस बार संभाग से चयनित सभी खिलाड़ियों का परिणाम 100% रहा है। उन्होंने बताया कि आदित्य पिछले साल केवल एक अंक से राष्ट्रीय चयन से चूक गए थे, लेकिन कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से इस बार उन्होंने सफलता हासिल की। वहीं वंशदीप, जिन्होंने कुछ ही महीने पहले अकादमी से प्रशिक्षण लेना शुरू किया, इतनी कम उम्र में चयन पाकर बस्तर का गौरव बढ़ाया है।

        टेनिस एसोसिएशन की प्रतिक्रिया

        जगदलपुर टेनिस एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्षों से किए गए प्रयासों का अब परिणाम सामने आ रहा है। वर्तमान में तकरीबन 45 युवा खिलाड़ी अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और बस्तर का नाम खेल जगत में और भी ऊंचा होगा।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle