web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 20, 2025, 1:48 PM
        बलरामपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायगढ़ से झारखंड जा रही बस बलरामपुर जिले के कदौरा मिशन स्कूल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

        बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया।

        सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। यह दुर्घटना दौरा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई है।

        जानकारी के अनुसार, बस रायगढ़ से यात्रियों को लेकर झारखंड जा रही थी। इस दौरान कदौरा मिशन स्कूल के पास चालक का नियंत्रण बस से हट गया और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की।

        अभी तक किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं मिली है, लेकिन कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Updateस्थानीय चुनावCongress vs BJP budgetछात्र आत्महत्याक्राइम मीटिंगहोली सुरक्षाCrime Meeting
        nextArticle