web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बलौदाबाजार वन मंडल में हड़ताल के बाद रेंजर सुनीत साहू का गरियाबंद स्थानांतरण

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 10, 2025, 4:03 PM
        बलौदाबाजार वन मंडल में हड़ताल के बाद रेंजर सुनीत साहू का गरियाबंद स्थानांतरण
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        कर्मचारियों की शिकायत पर वन मंडल ने किया रेंजर सुनीत साहू का ट्रांसफर

        बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत सोनाखान के प्रभारी रेंजर सुनीत साहू को हटाकर गरियाबंद वन मंडल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

        जानकारी के अनुसार, सोना खान रेंज के कर्मचारी पिछले 17 सितंबर से हड़ताल पर बैठे थे। उनका आरोप था कि रेंजर सुनीत साहू कर्मचारियों से गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और जेल भेजने की धमकी देते थे। कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को की थी।

        जांच और स्थानांतरण
        वन मंडल अधिकारी बलौदा बाजार गणवीर धम्मशील के निर्देश पर मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर रेंजर सुनीत साहू को गरियाबंद स्थानांतरित कर दिया गया।

        हड़ताल समाप्त होने की संभावना
        कर्मचारियों ने कहा कि जब तक रेंजर को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। रेंजर के ट्रांसफर के बाद हड़ताल समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Human Interestगाजियाबादडाइटसामाजिक कार्यक्रमDhamtari NewsSahu Samaj
        nextArticle