web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        रात 10 बजे हाईवे पर बड़ा हादसा: भाजपा नेता शरद अग्रवाल की कार ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 5, 2025, 3:49 PM
        रात 10 बजे हाईवे पर बड़ा हादसा: भाजपा नेता शरद अग्रवाल की कार ट्रक से टकराई, बाल-बाल बचे
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बलौदाबाजार में सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा नेता शरद अग्रवाल, कार के परखच्चे उड़ गए — लेकिन सुरक्षित निकले

        बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के भाजपा नेता शरद अग्रवाल शनिवार देर रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए।

        जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे बलौदाबाजार से रायपुर लौटते वक्त उनकी कार हाईवे पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

        हादसा इतना भीषण था कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सौभाग्य से शरद अग्रवाल सुरक्षित बच गए।

        घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

        शरद अग्रवाल भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
        पलारी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

        पुलिस के अनुसार, ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था और दृश्यता कम होने के कारण कार सीधे पीछे से जा टकराई।

        फिलहाल मामले की तकनीकी जांच (Mechanical Inspection) की जा रही है और चालक से पूछताछ जारी है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        India T20 teamBox Office CollectionBorder 2Movie Newsभिलाई न्यूजघरेलू विवादBhilai NewsSocial Media Impact
        nextArticle