web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बलौदा बाजार: वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विवाद, विजेता फोटोग्राफ पर एडिटिंग के आरोप

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 11, 2025, 3:25 PM
        बलौदा बाजार: वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विवाद, विजेता फोटोग्राफ पर एडिटिंग के आरोप
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        राज्य स्तरीय ‘कैप्चर टू कंजर्व’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विजेता फोटोग्राफर पर आरोप — वन्यजीव प्रेमी बोले, फोटो पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल थी।

        बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में आयोजित राज्य स्तरीय ‘कैप्चर टू कंजर्व’ वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता अब विवादों में घिर गई है।
        यह प्रतियोगिता वन्यजीव संरक्षण सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर 2025) के दौरान बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेशभर से 96 फोटोग्राफरों ने हिस्सा लिया था।

        विजेता फोटोग्राफर अश्वनी तिर्की को उनकी तस्वीर ‘आकाशों के शिकारी’ के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस फोटो में उन्होंने एक ही फ्रेम में बाघ और उल्लू को कैद किया था, जिसे निर्णायकों ने अत्यंत दुर्लभ और आकर्षक माना।

        हालांकि अब यह तस्वीर विवादों के घेरे में है। वन्यजीव प्रेमी सत्य प्रकाश पांडे ने आपत्ति दर्ज कराते हुए दावा किया है कि यह तस्वीर पहले से ही सोशल मीडिया पर प्रसारित एक पुराने वीडियो क्लिप से निकाली गई है। उन्होंने कहा कि यदि यह आरोप सही साबित होते हैं, तो यह प्रतियोगिता की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करेगा।

        पांडे ने वन विभाग से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है। वहीं, प्रतियोगिता से जुड़े अधिकारियों ने कहा है कि सभी प्रस्तुत तस्वीरों की सत्यता की तकनीकी जांच की जाएगी और आवश्यकता होने पर विजेता का चयन निरस्त भी किया जा सकता है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        स्थानीय चुनावBox Office CollectionCISF Actionभ्रष्टाचारEOW ACBChhattisgarh ScamTahsildar Arrestजशपुर न्यूजछत्तीसगढ़ ब्रेकिंगNH-43
        nextArticle