web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बालोद में लाल पानी को लेकर बवाल: गुस्साए किसानों ने किया चक्का जाम, ठप हुआ बीएसपी संचालन

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 16, 2025, 1:44 PM
        बालोद में लाल पानी को लेकर बवाल: गुस्साए किसानों ने किया चक्का जाम, ठप हुआ बीएसपी संचालन
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        बालोद के डौंडी में लाल पानी प्रभावितों का आक्रोश फूटा, सड़कों पर उतरकर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी, खदानों और प्लांट का काम ठप।

        बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी क्षेत्र में लाल पानी समस्या को लेकर हालात गरमा गए हैं। यहां प्रभावित किसानों और बेरोजगार युवाओं ने गुरुवार सुबह से ही सड़क पर उतरकर अनिश्चितकालीन चक्का जाम शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

        इस दौरान लोगों ने भिलाई स्टील प्लांट (BSP) प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़कों पर डेरा डाल दिया। आंदोलन की वजह से खदानों और प्लांट की ओर जाने वाले रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए हैं। इससे काम पर जा रहे मजदूरों को लौटना पड़ा और बीएसपी का संचालन भी ठप हो गया है।

        जानकारी के मुताबिक, प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से मुआवजा, रोजगार और शुद्ध जल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आंदोलनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द सुनवाई नहीं की, तो वे धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे।

        फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन आंदोलनकारियों से बातचीत की कोशिश में जुटा है ताकि मामला शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        मौसम समाचारस्थानीय चुनावGAD OrderKusmi CaseAdministrative Actionकानूनी फैसलाकानून समाचाररेलवे न्यूज
        nextArticle