web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        बालोद: स्वास्थ्य विभाग के दो क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Oct 16, 2025, 4:54 PM
        बालोद: स्वास्थ्य विभाग के दो क्लर्क 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ सुरेंद्र कुमार सोनकर और युगल किशोर साहू ने वाहन चालक की पोस्टिंग में रिश्वत की मांग, एसीबी ने तुरंत कार्रवाई की।

        बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

        जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार सोनकर और युगल किशोर साहू, जो सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ हैं, ने प्रार्थी मुकेश कुमार यादव से कुल 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पहले उन्होंने 20 हजार रुपए एडवांस के तौर पर ली थी और गुरुवार को शेष 30 हजार रुपए लेते हुए पकड़े गए।

        मुकेश कुमार यादव ने ACB रायपुर में शिकायत की थी। वह स्वास्थ्य विभाग में वाहन चालक के पद पर कार्यरत थे, लेकिन डिमोशन के बाद चौकीदार के पद पर पोस्टिंग की गई थी। याचिका के बाद उन्हें फिर से वाहन चालक पद पर बहाल किया गया।

        एसीबी की कार्रवाई:
        शिकायत सत्यापित होने के बाद एसीबी ने आरोपियों के खिलाफ धारा 7 PC Act 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत तत्काल गिरफ्तारी और कार्यवाही की।

        बालोद में यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण की मिसाल मानी जा रही है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        UpdateHuman Interestबलौदाबाजार न्यूजFraud NewsCG Police ActionCrime News Chhattisgarh
        nextArticle