web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        दीपावली की विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन ने दी बधाई

        CGVARTACGVARTA
        Nov 6, 2026, 12:20 PM
        दीपावली की विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन ने दी बधाई
        Share :

        छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:
        रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व पर अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि-धनतेरस से लेकर भाई दूज तक चलने वाला ये पांच दिन का पावन पर्व हमारी सभ्यता और संस्कृति की गौरव-गाथा है। दीपावली का पर्व भारतीय संस्कृति का गौरव है, यह प्रकाश का पर्व है और तमस (अंधकार) को दूर करता है, इसलिए यह पर्व ज्ञान का प्रकाश पंहुचाने के संकल्प का पर्व भी कहलाता है।
         
        डाॅ. रमन सिंह ने ’’गोवर्धन पूजा’’ को छत्तीसगढ़ का लोक पर्व बताते हुए प्रदेश के कृषक बंधुओं को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि-पशुधन हमारी कृषि का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण और संवर्धन की दिशा में और अधिक प्रयास करने होंगे।
         
        डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि-दीपावली मनाने की सार्थकता तभी है, जब भीतर का अंधकार दूर हो । डाॅ. रमन सिंह ने ईश्वर से कामना करते हुए कहा कि-छत्तीसगढ़ राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुख, सम्पन्नता और समृद्धि का अपूर्व भण्डार प्राप्त हो तथा दीपावली पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में नया सबेरा लेकर आये।
        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle