रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों में ठहराव के साथ दी जाएगी लंबी दूरी की सुविधा
रायपुर। भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ब्रह्मपुर (ओडिशा) से उधना (सूरत, गुजरात) के बीच शुभारंभ की जाएगी।
यह नई ट्रेन पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के महत्वपूर्ण जिलों और शहरों को जोड़ते हुए लंबी दूरी की सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में ठहराव करेगी।
समय-सारणी
-
09021 उधना–ब्रम्हपुर शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस: 27 सितंबर 2025, प्रातः 10:50 बजे उधना से रवाना, मध्य रात्रि 01:20 बजे गोंदिया, 03:33 बजे दुर्ग, 04:15 बजे रायपुर, अगले दिन 17:35 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।
-
09022 ब्रह्मपुर–उधना शुभारंभ स्पेशल एक्सप्रेस: 27 सितंबर 2025, प्रातः 10:45 बजे ब्रह्मपुर से रवाना, रायपुर 02:20 बजे, दुर्ग 03:15 बजे, गोंदिया 05:25 बजे, उधना 21:00 बजे पहुंचेगी।
नियमित परिचालन
-
19021 उधना–ब्रम्हपुर अमृत भारत एक्सप्रेस: प्रत्येक रविवार प्रातः 07:10 बजे उधना से प्रस्थान, अगले दिन दोपहर 13:55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी।
-
19022 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस: प्रत्येक सोमवार 23:45 बजे ब्रह्मपुर से प्रस्थान, तीसरे दिन प्रातः 08:45 बजे उधना पहुंचेगी।
वाणिज्यिक ठहराव: बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडिचा, सिंधखेड़ा, अमलनेर, धारंगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बड़नेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, रायपुर, लक्ष्मण, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायरंगपुर, पार्वतीपुरम, बोबीली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड, पलासा।
अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेषताएँ:
-
ओडिशा से गुजरात तक सीधी और तेज रेल कनेक्टिविटी, यात्रा समय में कमी।
-
खनिज, वस्त्र, औद्योगिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों को जोड़कर आर्थिक एवं औद्योगिक गति में वृद्धि।
-
आधुनिक एलएचबी कोच, बेहतर सीटिंग और ऑनबोर्ड सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा।
-
पूर्वी, मध्य और पश्चिम भारत के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को और सुदृढ़ करना।
इस ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और गुजरात के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा और समय की बचत मिलेगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
