CG NEWS: पेड़ के नीचे गिरी आसमानी बिजली, 1 की मौत, 6 झुलसे

दस्तावेज अपडेट कराने पेड़ के नीचे जुटे थे ग्रामीण, अचानक गिरी बिजली; मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया
सूरजपुर। CG NEWS : जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पेड़ के नीचे खड़े सात लोगों पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग झुलस गए।
घायलों में से 4 को कोरिया जिले के सोनहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं 2 बच्चों का इलाज भी सोनहत स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक समेत सभी लोग महतारी वंदन योजना की राशि को लेकर पालकेवरा ग्राम पंचायत सचिव के पास दस्तावेज अपडेट कराने आए थे। वे पेड़ के नीचे मोबाइल नंबर सहित अन्य दस्तावेज अपडेट करवा रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई और हादसा हो गया।
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक यही मौसम बने रहने की संभावना है। सोमवार दोपहर को रायपुर और रायगढ़ में भी बारिश दर्ज की गई।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। तोंगपाल में सर्वाधिक 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अब तक बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा 1399.8 मिमी वर्षा और बेमेतरा में सबसे कम 483.7 मिमी वर्षा हुई है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
