2 आईएएस अफसरों को प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नति

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (Pay Matrix Level-15) में पदोन्नत करते हुए प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया है।
2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को मिली पदोन्नति
रायपुर (CGVARTA)। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2002 बैच के दो वरिष्ठ अधिकारियों डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव वेतनमान (Pay Matrix Level-15) में पदोन्नत करते हुए प्रमुख सचिव के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना निर्धारित की गई है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ. रोहित यादव को प्रमुख सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, जनसंपर्क विभाग एवं अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का दायित्व संभाल रहे थे।
इसी प्रकार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। वे वर्तमान में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के पद पर कार्यरत थे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, नई दिल्ली द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया है। इसी के अनुरूप राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 19 नवम्बर 2026 को दोनों वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया है।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
