web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • छत्तीसगढ़

        दोस्ती के खून में प्यार का जहर, प्रेमिका को लेकर दोस्त की हत्या

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 13, 2025, 11:08 AM
        दोस्ती के खून में प्यार का जहर, प्रेमिका को लेकर दोस्त की हत्या
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        राजनांदगांव। दोस्ती का रिश्ता तब खून में बदल गया, जब एक दोस्त ने अपनी ही प्रेमिका से नजदीकी बढ़ाने वाले साथी को मौत के घाट उतार दिया। पांच दिनों तक चली जांच के बाद सोमनी पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

         प्रेमिका से नजदीकी बनी मौत की वजह

        अनिल डौंडे (32), गौरी नगर निवासी, अपनी प्रेमिका को ‘पत्नी’ बताकर किराए का मकान दिलाया करता था। जब वह अपनी असली पत्नी-बच्चों संग बहन के गांव गया, तो उसने देखभाल का जिम्मा अपने दोस्त अजय सिन्हा को सौंप दिया।
        इसी दौरान अजय और प्रेमिका की नजदीकियां बढ़ीं, जिससे अनिल जल उठा। बार-बार समझाने के बावजूद जब दोनों नहीं माने, तो अनिल ने अजय को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

         साजिश और हत्या की वारदात

        अनिल ने अपने दोस्त भूपेंद्र साहू उर्फ मुन्ना के छोटे भाई तुलेश साहू (32) को साथ लिया, जो पहले भी हत्या के केस में जेल जा चुका था।
        6 सितंबर को दोनों राजनांदगांव पहुंचे और 7 सितंबर की सुबह झांकी देखने का बहाना बनाकर अजय को जोरातराई रेलवे ट्रैक किनारे बुलाया।
        शराब पीते समय कहासुनी हुई और फिर अनिल-तुलेश ने मिलकर अजय पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया। अजय की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में दोनों ने कपड़े जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की और फरार हो गए।

         पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

        7 सितंबर को जोरातराई ट्रैक किनारे अज्ञात शव मिला। पोस्टमॉर्टम में हत्या की पुष्टि के बाद, सोमनी थाने में केस दर्ज हुआ।
        एसपी मोहित गर्ग के निर्देश, एएसपी राहुल देव शर्मा और नगर एसपी वैशाली जैन की निगरानी में उपनिरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तव और साइबर सेल ने जांच की।
        तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की जानकारी के आधार पर अनिल डौंडे और तुलेश साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle