कवर्धा सामूहिक दुष्कर्म मामला: पुलिस ने 36 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

आरोपियों से रिक्रिएशन में गुनाह कबूल, जांच में मिला अहम सबूत
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में युवती के साथ घटित सामूहिक दुष्कर्म कांड में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पूरी वारदात की रिक्रिएशन करवाई, जिसमें आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में रिक्रिएशन के दौरान आरोपियों ने बताया कि पीड़िता कहां बैठी थी, वे किस मोटरसाइकिल से पहुंचे और किस स्थान पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिक्रिएशन न्यायिक प्रक्रिया में अहम सबूत साबित होगा।
गिरफ्तार आरोपी:
-
जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु, उम्र 22 वर्ष, निवासी उर्जा पार्क, वार्ड 09
-
नसीम अहमद उर्फ छोटू, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड 22, एकता चौक
-
मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु, उम्र 21 वर्ष, निवासी डालडापारा
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जांच से यह भी पता चला कि तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और चोरी जैसे मामलों में पहले भी जेल जा चुके हैं।
36 घंटे में यह कार्रवाई पुलिस की उच्चस्तरीय प्रोफेशनलिज्म और त्वरित प्रतिक्रिया का उत्कृष्ट उदाहरण है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
