कवर्धा में दुर्गा पंडाल में आग, पीछे का हिस्सा जला, प्रतिमा खंडित

भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में आगजनी से श्रद्धालु स्तब्ध, दमकल ने पाया काबू
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में दुर्गोत्सव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पंडाल का पीछे का हिस्सा जलकर खाक हो गया और अंदर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा भी खंडित हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि आग लगने के समय पंडाल में मौजूद चारों श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकल गए।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पंडाल पहली बार भारत माता चौक पर आकर्षक और भव्य रूप से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र था। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। इस घटना से आयोजन समिति और भक्तों में गहरी निराशा है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
