बस्तर ओलंपिक 2025: सुकमा में जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए खेलों का आयोजन

एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, तीरंदाजी समेत कई खेलों में प्रतिभागियों की होगी प्रतिस्पर्धा
सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में युवाओं की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बस्तर ओलंपिक 2025 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता विकासखंड, जिला और संभाग तीनों स्तरों पर होगी। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे खेल शामिल होंगे। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष) और सीनियर वर्ग (आयु बंधन नहीं) में होगी।
सीईओ जिला पंचायत मुकुंद ठाकुर ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया जाए। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने और खेलों के साथ जनभागीदारी और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पंजीयन की जानकारी:
-
प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 100 प्रतिभागियों का पंजीयन अनिवार्य।
-
पंजीयन ऑनलाइन https://rymc.cg.gov.in/bastarOlympics2025 और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
-
ऑफलाइन फॉर्म जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या जिला खेल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
-
पंजीयन प्रक्रिया: 22 सितम्बर से 25 अक्टूबर 2025 तक।
आयोजन कार्यक्रम:
-
ग्राम पंचायत स्तर: 04-07 नवम्बर 2025
-
विकासखंड स्तर: 09-10 नवम्बर (छिंदगढ़ और कोंटा), 10-11 नवम्बर (सुकमा)
-
जिला स्तर: 14-16 नवम्बर 2025
जिला खेल अधिकारी वीरूपाक्ष पौराणिक ने बताया कि खेल मैदान में पीटीआई टीम मौजूद रहेगी और सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
