बलरामपुर में बड़ा हादसा: लुतिया डैम टूटा, 4 की मौत, 3 लापता

बलरामपुर में बड़ा हादसा: लुतिया डैम टूटा, 4 की मौत, 3 लापता
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के तातापानी क्षेत्र में बुधवार देर रात भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। लगातार दबाव झेल रहे लुतिया डैम का एक हिस्सा टूट गया, जिससे आसपास का इलाका पानी में डूब गया। तेज बहाव में दो घर बह गए। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 3 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
एक ही परिवार के 7 सदस्य डूबे
डैम टूटने से बहाव इतना तेज था कि एक ही परिवार के 7 लोग पानी में बह गए। राहत और बचाव दल ने 4 शव बरामद कर लिए हैं, जबकि बाकी 3 की तलाश जारी है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार लापता लोगों को खोजने में जुटी हुई है। कलेक्टर ने कहा कि हादसे की जांच की जाएगी और पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
