web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        यूपी में भीषण सड़क हादसा : छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 गंभीर घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 15, 2025, 12:00 PM
        यूपी में भीषण सड़क हादसा : छत्तीसगढ़ के 4 श्रद्धालुओं की मौत, 9 गंभीर घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे सभी यात्री, पखांजूर क्षेत्र से निकली थी बस

        जौनपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं से भरी एक बस उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 50 यात्री सवार थे, जो सभी छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में तीन महिलाएं और एक बस चालक शामिल हैं।

        मृतकों में आशा भवाल (30), रेखा बानिक, गुलाव देवी (32) तीनों पखांजूर (जिला कांकेर) की रहने वाली थीं, जबकि बस चालक दीपक उत्तर प्रदेश का निवासी था। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसा जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहीपुर के पास वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर हुआ।

        अयोध्या से काशी जा रही थी बस

        जानकारी के अनुसार, बालाजी ट्रेवल्स की AC बस (CG 07 CT 4681) में सवार श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर अयोध्या से काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए वाराणसी जा रहे थे। बस में दो ड्राइवर सवार थे। इनमें से अर्जुंदा, बालोद निवासी ड्राइवर सुरक्षित है, जबकि दुर्ग निवासी ड्राइवर दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।

        हादसा ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकराने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का केबिन पूरी तरह पिचक गया। पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल भेजा।

        श्रद्धालु बोले – सब सो रहे थे तभी हुआ जोरदार धमाका

        बस में सवार श्रद्धालु दिलीप दास ने बताया कि 50 लोगों का ग्रुप 7 सितंबर को छत्तीसगढ़ से निकला था। उन्होंने बताया –
        “हमने अमरकंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या के दर्शन किए और अब वाराणसी जा रहे थे। रात 11 बजे बस में सभी सो गए थे, तभी करीब 3 बजे जोरदार धमाका हुआ और बस ट्रेलर से भिड़ गई।”

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle