दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ दिल दहला देने वाली घटना, बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल : महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली एक नई घटना सामने आई है। दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई।
जानकारी के अनुसार, ओडिशा की रहने वाली छात्रा शुक्रवार रात अपनी एक सहेली के साथ खाने के लिए कॉलेज परिसर के पास गई थी। तभी तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे, छात्रा की सहेली वहां से भाग गई और छात्रा के साथ सुनसान इलाके में अत्याचार किया गया। आरोपी छात्रा से उसके मोबाइल फोन और पैसे भी मांग रहे थे।
छात्रा का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। माता-पिता घटना की जानकारी मिलने के बाद दुर्गापुर पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
एनसीडब्ल्यू की टीम भी पीड़िता और उसके माता-पिता से मिलने दुर्गापुर जा रही है। एनसीडब्ल्यू सदस्य अर्चना मजूमदार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और पुलिस को सक्रिय कदम उठाने चाहिए।
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने भी कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगकर जांच शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
