web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        TMC विधायक का बड़ा बयान उल्टा पड़ा: बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान… पार्टी ने तुरंत कर दिया सस्पेंड

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Dec 4, 2025, 12:12 PM
        TMC विधायक का बड़ा बयान उल्टा पड़ा: बाबरी मस्जिद बनाने का ऐलान… पार्टी ने तुरंत कर दिया सस्पेंड
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        by - Thaneshwar sahu

        नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति शुक्रवार को उस समय गर्मा गई, जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा कर दी। बयान के बाद राज्यभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई और टीएमसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया।


        टीएमसी ने लिया कड़ा एक्शन — “यह जानबूझकर तनाव फैलाने की कोशिश”

        टीएमसी के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम ने प्रेस वार्ता में कहा—

        “हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद क्यों बनाएंगे? अगर उनके पास इतना पैसा है तो और विकास कार्य क्यों नहीं किया? यह पूरा मस्जिद प्रोपेगेंडा BJP द्वारा फैलाया जा रहा है।"

        उन्होंने यह भी दावा किया कि—

        • हुमायूं कबीर रेजीनगर में रहते हैं

        • विधायक वे भरतपुर सीट से हैं

        • लेकिन उन्होंने विवादित बयान बेलडांगा में दिया

        • “यह जानबूझकर दंगा भड़काने की साजिश है”


        6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान

        हुमायूं कबीर ने मंगलवार को कहा था कि वे 6 दिसंबर (बाबरी मस्जिद ढांचा गिरने की बरसी) के दिन नई बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे।
        सूत्रों के अनुसार, इस बयान से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बेहद नाराज थीं।

        काफी विचार-विमर्श के बाद पार्टी ने उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया।


        टीएमसी का संदेश साफ — सांप्रदायिक मुद्दों पर पॉलिटिक्स बर्दाश्त नहीं

        पार्टी नेताओं का मानना है कि हुमायूं कबीर का यह बयान सिर्फ राजनीतिक एजेंडों को बढ़ावा देता है और इससे

        • साम्प्रदायिक तनाव बढ़ सकता है

        • विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिल सकता है

        इसलिए पार्टी हाईकमान ने उन्हें बाहर कर दिया है।


        स्थिति गंभीर, पुलिस भी सतर्क

        मुर्शिदाबाद प्रशासन को स्थिति पर करीबी नजर रखने को कहा गया है।
        बेलडांगा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        Tag :
        Celebrity FashionGrammy AwardsRed CarpetPop Cultureआबकारी नीतिशराब कीमतछत्तीसगढ़ न्यूजExcise Policy
        nextArticle