web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • Advertisement Carousel
        breaking

        सूरजपुर: मित्तल कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल, प्रशासन मौके पर

        CGVARTACGVARTA
        Dec 13, 2025, 1:23 PM
        सूरजपुर: मित्तल कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, एक घायल, प्रशासन मौके पर
        Share :

        सुबह हुए हादसे में चार मजदूर दबे; कलेक्टर और SSP पहुंचे स्थल, रेस्क्यू जारी, घटना पर बढ़ी सुरक्षा।

        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        By - Thaneshwar sahu
        सूरजपुर।
        जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जहां अचानक दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। इसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चौथा मजदूर गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज अस्पताल में जारी है।

        घटना की जानकारी मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए।

         संभावित विरोध को देखते हुए सुरक्षा कड़ी

        हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति न बने, इसके लिए घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

         रेस्क्यू अभियान जारी

        घटनास्थल पर बचाव दल द्वारा मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों की तलाश का काम जारी है। प्रशासन ने बताया है कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी।

        CGVARTA
        author

        CGVARTA

        cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ

        Tag :
        Opposition ProtestBastar NewsFarmers NewsकूटनीतिIndia US RelationsTrade DealWPL 2026दिल्ली बनाम RCBस्मृति मंधाना
        nextArticle
        Advertisement Carousel