breaking
Transfer News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 148 अधिकारियों का तबादला
Sep 25, 2025, 6:11 PM

14px16px18px20px22px24px
Speed:
राजनांदगांव। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए एसपी मोहित गर्ग ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए गए हैं। आदेश के अनुसार, कुल 148 पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर पदस्थापित किया गया है।
पुलिसिंग में तेजी लाने की कवायद
अधिकारियों का कहना है कि इन तबादलों से थाना प्रभारियों और फील्ड स्टाफ की कार्यशैली में सुधार होगा और जिले की कानून-व्यवस्था को और भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।
अपराध नियंत्रण पर होगा असर
स्थानीय जानकारों के मुताबिक, इस बड़े स्तर के फेरबदल से पुलिसिंग में तेजी आएगी और अपराध नियंत्रण में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

author
Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
nextArticle
