रायपुर स्टील फैक्ट्री हादसा: हैवी मशीन गिरने से 6 कर्मचारियों की मौत, 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

रायपुर। शहर के धरसींवा थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ। फैक्ट्री के अंदर हैवी मशीन का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। मरने वालों और घायल कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
अभी की अपडेट:
-
6 कर्मचारियों के शव जिला अस्पताल पहुंचाए गए।
-
घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर, प्राथमिक इलाज जारी।
-
हादसे का कारण हैवी मशीन का टूटना बताया जा रहा है।
पुलिस और फैक्ट्री प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। रेस्क्यू और राहत कार्य जारी हैं।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
