रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, SSP ने 6 थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिसिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने 6 थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी किया है। जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उन्हें अलग-अलग थानों में नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव के साथ ही शहर की कानून व्यवस्था में नई रणनीति लागू की जा रही है।
जारी आदेश के अनुसार—
-
अजीत सिंह राजपूत, वर्तमान में थाना प्रभारी कोतवाली, को रिज़र्व आर्म्स केंद्र (र.आ. केन्द्र) भेजा गया है।
-
शिव नारायण सिंह, वर्तमान थाना प्रभारी डी.डी. नगर, को थाना प्रभारी कोतवाली नियुक्त किया गया है।
-
रविन्द्र सिंह, जो मौदहापारा थाना प्रभारी थे, अब डी.डी. नगर थाना प्रभारी होंगे।
-
मुकेश शर्मा, जो र.आ. केन्द्र में पदस्थ थे, अब थाना प्रभारी मौदहापारा बनाए गए हैं।
-
मनीष तिवारी को र.आ. केन्द्र से थाना प्रभारी माना नियुक्त किया गया है।
-
वहीं शील आदित्य कुमार सिंह को यातायात से हटाकर थाना प्रभारी पुरानी बस्ती नियुक्त किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने इन तबादलों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
