रायपुर में रईसजादों का खतरनाक कार काफिला, सड़क पर जमकर स्टंटबाजी

15-20 महंगी कारों में युवक सड़क पर लटककर और तेज रफ्तार में नियम तोड़ते दिखे, वायरल हुआ वीडियो
रायपुर। शहर के रईसजादों ने नेशनल हाईवे पर 15-20 महंगी कारों का खतरनाक काफिला चलाया। लड़के तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए सड़क पर स्टंट कर रहे थे। कई गाड़ियों की छत और खिड़की पर युवक लटककर जानलेवा हरकत कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि यह जश्न किसी एक युवक के जन्मदिन का था। काफिला केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ा। रास्ते में कई बड़े चौक-चौराहे और पुलिस थाने पड़े, फिर भी किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।
युवकों ने सड़क पर किए गए पूरे हुड़दंग का वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में हरियाणवी गैंगस्टर सॉन्ग सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होते ही चर्चा शुरू हो गई कि यह सब रसूख दिखाने के लिए किया गया। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
