रायपुर में कथित 'न्यूड पार्टी' का पोस्टर वायरल, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर ने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि इस पोस्टर में शनिवार को शहर में कथित रूप से 'न्यूड पार्टी' आयोजित करने का दावा किया गया है।
जैसे ही यह पोस्ट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ, रायपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पोस्ट को किसने डाला और क्या वास्तव में ऐसा कोई आयोजन प्रस्तावित है।
उधर, इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हमारा देश संतों की परंपरा वाला देश है। गंगा-यमुना जैसी पावन नदियां यहां बहती हैं, ऐसे में इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर ऐसे आयोजनों का विरोध करना चाहिए।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
