रायपुर में न्यूड पार्टी कांड: पूर्व अफसर सहित 7 लोग गिरफ्तार, हाईपर क्लब मालिक भी शामिल

रायपुर। CG NEWS : राजधानी रायपुर में चर्चित न्यूड पार्टी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्ट्रेंजर हाउस पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के पूर्व कार्यपालन अभियंता (Executive Engineer) संतोष गुप्ता भी शामिल हैं। संतोष गुप्ता का भाठागांव में एस.एस. नाम से फार्म हाउस है, जहां यह पार्टी आयोजित की गई थी।
हाईपर क्लब के मालिक जेम्स बेक भी गिरफ्तार
दूसरी बड़ी गिरफ्तारी तेलीबांधा वीआईपी रोड स्थित हाईपर क्लब के मालिक जेम्स बेक की हुई है। जेम्स बेक का नाम पहले भी कई घोटालों में आ चुका है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार जेम्स बेक, दीपक सिंह और देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर अपने क्लब के माध्यम से इस इवेंट को प्रमोट कर रहे थे।
इवेंट ऑर्गेनाइजर्स और प्रमोटर भी पकड़े गए
पुलिस ने संतोष जेवानी और अजय महापात्रा को भी पकड़ा है, जिन्होंने न्यूड पार्टी का आयोजन किया था। वहीं, अवनीश गंगवानी WHAT IS RAIPUR नाम से इवेंट का प्रमोशन कर रहा था। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के पोस्टर वायरल होने के बाद कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने विरोध किया था।
पुलिस ने बनाई विशेष टीम, की तकनीकी जांच
तेलीबांधा थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं—एक न्यूड पार्टी आयोजकों पर और दूसरी स्ट्रेंजर पूल पार्टी आयोजकों पर। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर जांच करवाई। सोशल मीडिया व वेब पोर्टलों पर प्रचारित हो रहे पोस्टरों का तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
-
संतोष गुप्ता (68) – पूर्व कार्यपालन अभियंता, निवासी महोबा बाजार
-
संतोष जेवानी (30) – निवासी तेलीबांधा
-
अजय महापात्रा (35) – निवासी खम्हारडीह
-
अवनीश गंगवानी (31) – निवासी अवंति विहार
-
जेम्स बेक (59) – मालिक, हाईपर क्लब तेलीबांधा
-
दीपक सिंह (39) – संचालक, हाईपर क्लब
-
देवेन्द्र कुमार यादव (37) – निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी
पुलिस ने बताया कि इस इवेंट में जिन लोगों ने अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर एंट्री कराई थी, उनकी भी जांच की जा रही है। सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
