web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        फर्जी पहचान बनाकर रायपुर में छिपी थी महिला नक्सली, अस्पताल से साथी संग गिरफ्तार

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 26, 2025, 4:33 PM
        फर्जी पहचान बनाकर रायपुर में छिपी थी महिला नक्सली, अस्पताल से साथी संग गिरफ्तार
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        रायपुर। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने राजधानी रायपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीजापुर के दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला नक्सली कमला कुरसम और उसका साथी जग्गू उर्फ रमेश कुरसम शामिल है।

        सूत्रों के मुताबिक, महिला नक्सली कमला लंबे समय से पहचान छिपाकर डीडीनगर इलाके में किराए पर रह रही थी। उसने मकान मालिक को फर्जी आधार कार्ड भी दिया था। वहीं उसका साथी जग्गू आंबेडकर अस्पताल में पथरी का इलाज करा रहा था। एसआईए की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को अस्पताल से पकड़ा।

        पुलिस ने इनके पास से अहम दस्तावेज, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किया है। हालांकि, दोनों किस कैडर से जुड़े हैं इसकी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

        कमला कुरसम का लीडर पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था, जिसके बाद वह डर के चलते रायपुर में छिपकर रहने लगी थी। अब एसआईए उनसे पूछताछ कर रही है और आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।

        बीजापुर में 26 नक्सली गिरफ्तार

        वहीं दूसरी ओर, 11 सितंबर को बीजापुर में सुरक्षा बलों ने 26 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। इनमें 6 ईनामी नक्सली भी शामिल थे, जिन पर कुल 13 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

        इस अभियान में DRG, थाना गंगालूर, भैरमगढ़, उसूर, आवापल्ली, तर्रेम, COBRA 205 और CRPF की 62 व 196 बटालियन के जवान शामिल थे। सुरक्षाबलों ने मौके से विस्फोटक और प्रतिबंधित संगठन का प्रचार-प्रसार करने वाली सामग्री भी बरामद की।

        इसे माओवादी नेटवर्क पर बड़ी सफलता और करारा प्रहार माना जा रहा है।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle