रायपुर में विवाद के बाद बेरहमी से हत्या: दोस्तों संग मिलकर युवक को डुबो-डुबोकर मारा, लाश पटरी पर फेंकी

खमतराई थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बेटे ने अपनी मां से विवाद करने वाले युवक की दोस्तों के साथ मिलकर निर्मम हत्या कर दी। घटना खमतराई थाना क्षेत्र के उरकुला इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खमतराई निवासी ओमकार ओझा के रूप में हुई है। आरोपी अजय दास मानिकपुरी, भानु दास मानिकपुरी, कमलेश दास और पीकेश दास ने मिलकर पहले पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की, फिर उसका गला दबाया और बार-बार पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया ताकि मामला आत्महत्या जैसा लगे। लेकिन ट्रेन की धीमी रफ्तार की वजह से लोको पायलट ने शव देख लिया और पुलिस को सूचना दे दी। शव पर चोट के गंभीर निशान पाए गए।
लंबी जांच के बाद पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया। 27 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी अजय दास मानिकपुरी अब भी फरार है। आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल और एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।

Niraj Tiwari
Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.
