web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        रायपुर के खमतराई में इंक गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Sep 28, 2025, 4:32 PM
        रायपुर के खमतराई में इंक गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        थिनर और केमिकल से आग तेजी से फैली, फायर ब्रिगेड ने दो गाड़ियों से पाया काबू

        रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक प्रिंटिंग इंक के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई देने लगा।

        घटना लगभग दोपहर 3:15 बजे की है। रविवार होने के कारण गोदाम में कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। अचानक गोदाम के एक हिस्से से लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

        थिनर और केमिकल से तेजी से फैली आग

        गोदाम के भीतर थिनर और अन्य ज्वलनशील केमिकल रखे हुए थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर फोम डालकर आग पर काबू पाया।

        इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह माना जा रहा है। फिलहाल, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और जांच जारी है।

         

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle