रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 घायल

खरसिया के चोढा चौक के पास पलटी बस — 40 यात्री सवार थे, घायलों को अस्पताल में भर्ती
by - Thaneshwar sahu
रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर हाइवे पर खरसिया क्षेत्र के चोढा चौक के पास ट्रक ने एक सद्भावना यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे पलट गई।
हादसा खरसिया से छाल जा रही बस के साथ हुआ। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।
रायगढ़ में लगातार तीसरा बस हादसा
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब पिछले 2 दिन में जिले में दो और बस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
दो दिन पहले — बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत
-
रायगढ़ से कापू जा रही पूर्णा बस
-
सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी
-
15 यात्री घायल
-
ड्राइवर मौके से फरार
-
मामला: सिटी कोतवाली क्षेत्र
तोलमा से रायगढ़ जा रही बस पलटी
-
सितारा बस, मिलुपारा-कोड़केल के बीच हादसा
-
तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी
-
6 से ज्यादा यात्री घायल
-
घायलों को तमनार CHC भेजा गया
-
निजी वाहनों की मदद से राहत कार्य
-
तमनार पुलिस मौके पर
लगातार हादसों ने बढ़ाई चिंता
रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने
-
सड़क सुरक्षा
-
बस संचालकों की जिम्मेदारी
-
और तेज गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

CGVARTA
cgvarta.com (छत्तीसगढ़ वार्ता) छत्तीसगढ़ का एक अग्रणी हिंदी समाचार वेब पोर्टल है, जो प्रदेश और देश-दुनिया की ताज़ा, सटीक एवं निष्पक्ष ख़बरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा मुख्य उद्देश्य जनसामान्य की आवाज़ को प्रमुखता से उठाना तथा राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध, विकास, संस्कृति, खेल और जनहित से जुड़ी प्रत्येक महत्वपूर्ण जानकारी को निष्पक्षता के साथ प्रसारित करना है। प्रमुख विशेषताएँ - छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय एवं राज्य-स्तरीय ताज़ा ख़बरें निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता जन-सरोकार से जुड़े मुद्दे एवं विश्लेषणात्मक रिपोर्ट सत्य, निष्पक्षता और त्वरित समाचार के लिए जुड़े रहें cgvarta.com के साथ
