web-logo
  • छत्तीसगढ़

    |

    राष्ट्रीय |
    देश – विदेश |
    खेल |
    मनोरंजन |
    धर्म – संस्कृति |
    लाइफस्टाइल |
  • Stories
  • E-papers
      • breaking

        रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 घायल

        Niraj TiwariNiraj Tiwari
        Nov 18, 2025, 2:05 PM
        रायगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : ट्रक ने बस को मारी टक्कर, कंडक्टर की मौत, 10 घायल
        Share :
        14px16px18px20px22px24px
        Speed:

        खरसिया के चोढा चौक के पास पलटी बस — 40 यात्री सवार थे, घायलों को अस्पताल में भर्ती


        by - Thaneshwar sahu

        रायगढ़। जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। बिलासपुर हाइवे पर खरसिया क्षेत्र के चोढा चौक के पास ट्रक ने एक सद्भावना यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे पलट गई।

        हादसा खरसिया से छाल जा रही बस के साथ हुआ। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए और बस कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।

        घायलों को खरसिया के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
        पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।


        रायगढ़ में लगातार तीसरा बस हादसा

        यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब पिछले 2 दिन में जिले में दो और बस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।


         दो दिन पहले — बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत

        • रायगढ़ से कापू जा रही पूर्णा बस

        • सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ी

        • 15 यात्री घायल

        • ड्राइवर मौके से फरार

        • मामला: सिटी कोतवाली क्षेत्र


         तोलमा से रायगढ़ जा रही बस पलटी

        • सितारा बस, मिलुपारा-कोड़केल के बीच हादसा

        • तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर खेत में गिरी

        • 6 से ज्यादा यात्री घायल

        • घायलों को तमनार CHC भेजा गया

        • निजी वाहनों की मदद से राहत कार्य

        • तमनार पुलिस मौके पर


        लगातार हादसों ने बढ़ाई चिंता

        रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों ने

        • सड़क सुरक्षा

        • बस संचालकों की जिम्मेदारी

        • और तेज गति नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

        Niraj Tiwari
        author

        Niraj Tiwari

        Independent journalist with 5 years of hands-on experience covering ground reports, interviews, and investigative stories. Committed to truthful reporting and ethical journalism.

        nextArticle